मानव अधिकार संगठन की सराहनीय पहल
जबलपुर. देश व समाज हित में सक्रिय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने एक और सराहनीय पहल की है. संगठन के जबलपुर अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार वाधवानी ने चालीस स्कूल के छात्र छात्राओं को अपोलो हॉस्पिटल का शैक्षणिक भ्रमण कराया. ताकि स्कूली बच्ची करीब से इस बात की जानकारी हासिल कर सकें कि आपात स्थिति में किस तरह डाक्टर्स एवं स्टाफ मरीज की देखभाल व उपचार करके मरीज को बचाने के लिए अहम भूमिका निभाने हैं. हास्पिटल प्रबंधन ने बच्चों को नई तकनीक से उपचार, कैंसर की रेडियो थैरेपी, कीमोथैरेपी, इम्यून थैरेपी, सीटी स्केन आदि की विस्तृत जानकारी दी. संगठन द्वारा जबलपुर को अपोलो की सौगात दिलाने हेतु डाॅ. शोभित बड़ेरिया व डाॅ. सुनील मिश्रा का सम्मान किया गया. इस मौके पर एड. भावना निगम, एड. आशीष त्रिपाठी, डाॅ. अभिषेक जैन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.






