नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जी का उत्तर मध्य विधानसभा में होगा ऐतिहासिक स्वागत: डॉ अभिलाष पाण्डेय
जबलपुर, ।भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात होने जा रहे प्रथम संस्कारधानी आगमन को लेकर उत्तर मध्य विधानसभा की आवश्यक बैठक विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय के नेतृत्व में होम साइंस कॉलेज रोड स्थित सेवा सदन में आयोजित की गई,बैठक में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित थीं।
उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के अध्यक्ष बनने के उपरांत होने जा रहे प्रथम संस्कारधानी आगमन पर उत्तर मध्य विधानसभा में स्वागत हेतु अनेक स्थानों पर मंच और पुष्प माला से स्वागत हेतु सभी मंडल अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के द्वारा स्थान तय किए एवं विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में आकर माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के भव्य अभिनन्द करने की बात कही।
डॉ पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है जिसमें अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया को भी एक पर्व के रूप में मनाया जाता है जिसके अंतर्गत हमनें पिछले 5 माह के संगठन पर्व के पश्चात अपने नए प्रदेश अध्यक्ष जी का निर्वाचन किया है और अब प्रदेश अध्यक्ष जी का प्रथम संस्कारधानी आगमन और विशेष रूप से उत्तर मध्य विधानसभा में आगमन ऐतिहासिक होना चाहिए जिसमें हमारी संगठन शक्ति के साथ साथ हमारा प्रबंधन और टीम वर्क भी दिखे। चूंकि अध्यक्ष जी का उद्बोधन कार्यक्रम भी हमारे विधानसभा अंतर्गत मानस भवन में ही होना है इसलिए हमारी जिम्मेदारी विशेष रूप से बढ़ जाती है हमें अपने तय किए स्थान को अच्छे से अच्छे रूप से सजाना है और कोशिश करना है कि स्वागत के साथ हम कोई संदेश भी दे सकें।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री शरद जैन,पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले,अश्विनी परांजपे,संदीप जैन,शंकर श्रीवास्तव,सपन यादव,राहुल रजक,योगेश बिलोहा,पुष्पराज पाण्डेय,अंशुल यादव,राघवेंद्र यादव,लवलीन आनंद,रेनू कोरी,सोनिया रंजीत सिंह,आलोक तिवारी,अजय तिवारी,मधुबाला राजपूत, विद्येश भांपकर,पुष्पेंद्र सिंह,हर्षित सिंघाई,शरद विश्वकर्मा,अंकित पाठक,अतुल जैन,कमलेश नामदेव,अभिनव यादव,उज्जवल पचौरी,दीपक मंगलानी,सोनू अग्रवाल, अनुज जैन मासाब,योगेश शर्मा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।








