प्रथम तिमाही मे यात्री यातायात से 633 करोड़ रूपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया

Join Us

आरक्षित एवं अनारक्षित सहित कुल 297 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की

जबलपुर । पश्चिम मध्य रेल जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के यात्री यातायात में निरंतर वृद्धि हो रही है। महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से जून तक यानि तीन माह में यात्री यातयात से 633 करोड़ 76 लाख रूपये ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष का राजस्व 611 करोड़ 82 लाख रूपये की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान आरक्षित एवं अनारक्षित सहित कुल 297 लाख 16 हजार यात्रियों ने यात्रा की जो गत वर्ष की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत अधिक है।
अकेले जून माह की बात करे तो 217 करोड़ 69 लाख रूपये यात्री यातायात से ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 198 करोड़ 55 लाख रूपये की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है। जिसमें आरक्षित एवं अनारक्षित सहित कुल 98 लाख 29 हजार यात्रियों ने यात्रा की जो गत वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक है।

तीनों मण्डलों में प्रथम तिमाही का यात्री यातायात राजस्व इस प्रकार है :-

जबलपुर मण्डल में 110 लाख 90 हजार बुक किए गए यात्रियों से 250 करोड़ 60 लाख रूपये राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष 99 लाख 51 हजार बुक किए गए यात्रियों से अर्जित राजस्व 237 करोड़ 85 लाख रूपये की तुलना में राजस्व 5 प्रतिशत अधिक है।
भोपाल मण्डल में 105 लाख 30 हजार बुक किए गए यात्रियों से 242 करोड़ 76 लाख रूपये राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष 96 लाख 2 हजार बुक किए गए यात्रियों से 233 करोड़ 96 लाख रूपये की तुलना में राजस्व लगभग 4 प्रतिशत अधिक है।
कोटा मण्डल में 80 लाख 96 हजार बुक किए गए यात्रियों से 140 करोड़ 41 लाख रूपये राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष 77 लाख 42 हजार बुक किए गए यात्रियों से 140 करोड़ 1 लाख रूपये की तुलना में राजस्व 0.28 प्रतिशत अधिक है।

यात्री यातायात के लिए पमरे द्वारा निम्नलिखित प्रयास किये जा रहे हैं:-

 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैं।
 पमरे से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को विस्तारित कर चलाया जा रहा हैं।
 यात्री ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।
 पश्चिम मध्य रेल में मिलने वाले प्रायोगिक ठहराव की अवधि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया जा रहा हैं।
 अधोसरंचना कार्यों में गति प्रदान कर यात्री ट्रेनों की गति में वृद्धि की गई साथ ही समयपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Previous articleनागपुर उर्स हेतु ट्रेन में  अतिरिक्त  कोच लगाने मुविप ने डीआरएम को दिया ज्ञापन
Next articleस्कूल के बच्चों ने किया अपोलो हॉस्पिटल का शैक्षणिक भ्रमण