नागपुर उर्स हेतु ट्रेन में  अतिरिक्त  कोच लगाने मुविप ने डीआरएम को दिया ज्ञापन

Join Us

जबलपुर। नागपुर (महाराष्ट्र) स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत ताजुद्दीन औलिया बाबा का उर्स प्रारम्भ हो रहा है। जबलपुर संभाग से श्रद्धालुजन हजारो की संख्या में उर्स में शामिल होने नागपुर जाते हैं। इस हेतु मप्र मुस्लिम विकास परिषद के जिला मीडिया प्रभारी हाशिम खान (राजा) के नेतृत्व में एक ज्ञापन पश्चिम मध्य रेल्वे के डीआरएम को सौपा गया।
ज्ञापन में मप्र मुस्लिम विकास परिषद मांग की है कि श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुये आगामी 20 से 25 जुलाई तक नागपुर-अमरावती तथा शहडोल-नागपुर ट्रेन के चलने का समय 2 घंटे बढ़ाकर चलाई जाये, साथ ही भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए दोनो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाये जाने की मांग की। इस अवसर पर पठान समाज के सरदार हाजी मुईन खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीकाराम कोष्टा, मामूर गुड्डू, परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. मुईन अंसारी, पत्रकार अशफाक आरिफ, शेख इश्तियाक अंसारी, फैजान कुरैशी, इरफान कुरैशी, गुलाम साबरी, जावेद मिर्जा, मेहताब अली, इस्लाम अली, शाहिद परवेज कुरैशी, सलीम खान, तारिक क़ुरैशी, अशरफ कुरैशी, मुज्जफर कुरैशी, मो. ख्वाजा मदीन, अहमद रज़ा, नोशाद खलीफा, रिफत जमीर, आसिफ खान, लियाकत जावेद, रियाज राइन किग्डस, अय्यूब अंसारी, मुख्तार मंसूरी, एड. अकबर उस्मानी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Previous articleएमपी गजब है… एमपी नगर में धंसी सडक़, बना 10 फीट का गड्ढा
Next articleप्रथम तिमाही मे यात्री यातायात से 633 करोड़ रूपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया