भोपाल (संदीप पंडा)। राजधानी भोपाल की है जहां शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक एमपी नगर चौराहे के पास सडक़ धंस गई। अचानक सडक़ के धंसने से सडक़ पर करीब 10 फीट का गड्ढा बन गया है। राहत की बात ये है कि सडक़ धंसने से कोई हादसा नहीं हुआ। जो सडक़ धंसी है वो पीडब्ल्यूडी की है और मौके पर पहुंचे एमपी नगर एसडीएम एलएल खरे ने कुछ ही घंटों में रोड को ठीक कराने की बात कही है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सडक़ किनारे का एक हिस्सा अचानक भरभराकर धंस गया।
ये गड्?ढा इतना गहरा है कि इसमें कोई कार भी समा जाए। अच्छी बात ये रही कि जब सडक़ धंसी, तब कोई वहां से गुजर नहीं रहा था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।बोर्ड ऑफिस की ओर से एमपी नगर की ओर आने वाली जिस सडक़ पर ये गड्?ढा हुआ है, वह शहर की सबसे व्यस्त सडक़ों में से एक है। हादसे के बाद यहां जाम के हालात बन गए। सूचना मिलने पर एमपी नगर एसडीएम एलके खरे मौके पर पहुंचे। इसके बाद गड्?ढे के आसपास बेरिकेडिंग कराई गई।एसडीएम खरे ने बताया, ज्योति टॉकीज के सामने पुराना फुटपाथ बना है। इस पर पुराना नाला है। नाले की मिट्?टी खिसकने से सडक़ धंस गईं। यह रोड राजधानी विकास परियोजना (सीपीए) ने पीडब्ल्यूडी को साल 2002 को सौंपी थी। तब से पीडब्ल्यूडी का डिवीजन नंबर-2 मेंटेनेंस कर रहा है। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अफसरों से बात की है। सडक़ को आज ही रिपेयर करवा रहे हैं। ट्रैफिक जाम न हो, इसलिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।








