क्या भाजपा की इलेक्शन चोरी शाखा बन चुका है चुनाव आयोग? : राहुल गांधी

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि चुनाव आयोग बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर वोट चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। उन्होंने पूछा कि क्या चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा की चुनावी चोरी शाखा बन गया है। वहीं, चुनाव आयोग हमेशा से कहता रहा है कि 22 साल बाद हो रहे इस पुनरीक्षण से मतदाता सूची से अपात्र लोगों और डुप्लिकेट प्रविष्टियों को हटाया जाएगा और कानून के अनुसार मतदान के पात्र लोगों को भी शामिल किया जाएगा। राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो साक्षा करते हुए लिखा कि बिहार में चुनाव आयोग स्ढ्ढक्र के नाम पर रंगे हाथ वोट चोरी करता पकड़ा गया।

Previous articleदहशत के वो 60 सेकंड, पटना के पारस अस्पताल में शूटरों ने ऐसे की कैदी की हत्या
Next articleएमपी गजब है… एमपी नगर में धंसी सडक़, बना 10 फीट का गड्ढा