कोलार डैम पर पिकनिक मनाने गये दो छात्रो की डूबने से मौत

Join Us

भोपाल(ए)। राजधानी के नजदीक स्थित पिकनिक स्पॉट कोलार डैम पर अपने दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने पहुचें भोपाल के दो छात्रों की कोलार डैम में डूबने से मौत हो गई। बताया गया है की संडे को छुट्टी वाले दिन चार छात्र पिकनिक मनाने कोलार डैम पहुंचे थे। यहॉ चारो पानी में उतरकर नहाने लगे इसी बीच अंदाजा न होने पर तीन छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। एक छात्र जैसै-तैसै संभलते हुए थोड़ा बहूत तैरकर किनारे आ गया।लेकिन दो छात्र गहरे पानी में समा गये। सूचना मिलने पर एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू करते हुए करीब 18 घंटो की मशक्कत के बाद दोनों के शवो को सोमवार सुबह बरामद कर पीएम के लिए बिलकिसगंज भेज दिया। जानलेवा हादसे का वीडियो भी सामने आया है। मृतकों की पहचान बिहार निवासी प्रिंस राजपूत (22) और छतरपुर में रहने वाले उज्ज्वल त्रिपाठी (20) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस राजपूत भोपाल के एमपी नगर में और उज्ज्वल अशोका गार्डन में किराए से रहता था। दोनों अलग-अलग निजी कॉलेजों से बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे।

Previous articleबुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, पोते पर पीट-पीट कर हत्या करने का संदेह
Next articleखनिज खदानों की हो तार फेंसिंग – कलेक्टर श्री सिंह