बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, पोते पर पीट-पीट कर हत्या करने का संदेह

Join Us

भोपाल (ए) गोविंदपुरा इलाके के गौतम नगर इलाके में बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है, जबकि संदेह है कि पोते ने पीट-पीटकर बुजुर्ग दादी की हत्या कर दी। इधर संदेही ने अपने बयान में बताया है कि दो दिन पहले दादी नाले में गिर गई थी। डॉक्टर को बुलाकर उसने दादी का इलाज भी कराया था। रविवार को भी डॉक्टर दादी का इलाज करने के लिए आया था। फिलहाल वह हत्या करने की बात से इंकार कर रहा है। अब पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह पता चल सकेगा कि बुजुर्ग महिला की मौत नाली में गिरने से आई चोटों के कारण हुई है अथवा पोते द्वारा की गई मारपीट से मौत हो गई। गोविंदपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौतम नगर स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला इतवारी बाई अपने पोते कार्तिक के साथ करीब एक महीने से रह रही थीं। बुजुर्ग महिला का बेटा इस समय पैतृक शहर गोरखपुर गया हुआ है। रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। आसपास के लोगों ने मृतिका के पोते कार्तिक पर शंका जाहिर की तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। महिला को आई चोटों के संबंध में निर्माणाधीन भवन में काम करने वाले मजदूरों और आसपास के लोगों से पूछताछ का साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleसावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़,भोपाल के भोजपुर में भक्तों का लगा तांता
Next articleकोलार डैम पर पिकनिक मनाने गये दो छात्रो की डूबने से मौत