मूंग उपार्जन को लेकर किसानों से ग्रेडिंग कर फसल लाने की अपील

Join Us

नर्मदापुरम/ग्रीष्‍मकालीन मूंग उपार्जन कार्य को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपादित करने के उद्देश्य से जिला प्रबंधक वेयरहाउस श्री दवांडे ने जिले के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपनी मूंग फसल को उपार्जन केंद्र पर लाने से पूर्व अनिवार्य रूप से ग्रेडिंग करवा कर ही लाएं। इससे उपार्जन केंद्रों पर अनावश्यक असुविधा से बचा जा सकेगा तथा फसल का उपार्जन शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार आसानी से किया जा सकेगा। प्रबंधक श्री दवांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री हरने कृषि फार्म द्वारा अग्रिम पहल करते हुए अपनी मूंग फसल को पहले ग्रेडिंग कर साफ करवाया गया और तत्पश्चात उपार्जन केंद्र पर विक्रय हेतु पहुंचाया गया। इसी प्रकार संपदा वेयरहाउस संचालक उंदराखेड़ी द्वारा भी अपनी मूंग फसल की मोबाइल ग्रेडिंग मशीन के माध्यम से ग्रेडिंग करवाई गई है। किसान भाइयों ने शासन के निर्देशों का पालन करते हुए उपार्जन के निर्धारित मानकों के अनुरूप अपनी फसल की ग्रेडिंग कर जागरूकता का परिचय दिया है। प्रबंधक श्री दवांडे ने अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे अपनी मूंग फसल को एफएक्‍यू मानकों के अनुरूप तैयार कर उपार्जन केंद्रों तक पहुंचाएं, ताकि उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अड़चन उत्पन्न न हो।

Previous articleराष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद ने श्री विलक्षण सक्सेना को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया
Next articleसभी कलेक्टर्स सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की समस्या का समुचित निदान करें – कमिश्‍नर कृष्ण गोपाल तिवारी