राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद ने श्री विलक्षण सक्सेना को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

Join Us

भोपाल (निप्र)। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. मयंक श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्री विलक्षण सक्सेना को सर्वसम्मिति से नियुक्त किया। मनोनयन पत्र श्री सक्सेना के निवास पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) श्री जी एम जौहरी, श्री राजेश नारायण श्रीवास्तव, भोपाल संभाग अध्यक्ष श्री पंकज सक्सेना ने श्री विलक्षण सक्सेना को पुष्पहार पहनाकर प्रदान किया। इस अवसर पर श्री विलक्षण सक्सेना ने कहा कि आज कायस्थ समाज के युवाओं के सामने रोजगार की सबसे बडी समस्या है, युवाओं को संगठित कर प्रदेशभर में कायस्थ युवाओं को रोजगार एवं स्वयं उद्योग स्थापित करने के लिए मार्गदर्शन दिया जायेगा जिससे इस समस्या का समाधान हो सके।

Previous articleउदयपुर फाइल्स : कांवड़ यात्रा तक रिलीज रोकने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Next articleमूंग उपार्जन को लेकर किसानों से ग्रेडिंग कर फसल लाने की अपील