शोभायात्रा कल मां नर्मदा को अर्पित होगी चुनरी

Join Us

गाजे बाजे के साथ 14 को नर्मदा जल लेकर निकलेंगे सैंकड़ों कावडिए

नर्मदापुरम। जटाशंकर कावड़यात्रा समिति के द्वारा 23 वे वर्ष में सेठानी घाट पर रविवार शाम को मां नर्मदा की जलधारा में चुनरी अर्पित की जाएगी। चुनरी अर्पित करने के पूर्व नर्मदा तट के सेठानी घाट के पास स्थित तिलक भवन से मां नर्मदा की चुनरी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए सेठानी घाट पहुंचेगी। यहां पर मां नर्मदा को हर हर नर्मदे हर के जयघोष के साथ ही विशाल चुनरी चढ़ाई जाएगी। चुनरी उत्सव में अनेक अतिथि शामिल होंगे।

14 को निकलेगी कावड़ यात्रा

जटाशंकर कावड़यात्रा समिति के द्वारा मां नर्मदा के तट से जल भर कर पचमढ़ी के जटाशंकर महादेव का अभिषेक करने के लिए राजो मालवीय के नेतृत्व में श्रावण सोमवार के अवसर पर प्रात: भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में कावडिए नर्मदा जल लेकर बम बम भोले के जयघोष करते हुए विभिन्न स्थानों पर पडाव करते हुए अगले साेमवार काे पचमढ़ी पहुंचेगे जहां भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे।

Previous article2 सांसद 4 विधायक व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से नर्मदापुरम संभाग के विकास की बन रही उम्मीद
Next articleश्री गुरु सम्मान एवं काव्य गोष्ठी संध्या संपन्न