वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश बाजपेयी का सम्मान किया
नर्मदापुरम्। गुरु पूर्णिमा के पावन महोत्सव पर श्री मनु तुलसी स्मृति मंच के तत्वाधान में नर्मदापुरम के वरिष्ठ साहित्यकार नर्मदापुरमश्री जगदीश बाजपेयी के रसूलिया रामनगर निवास पर शाल श्रीफल पुष्प.माला सम्मान किया गया। तत्पश्चात गुरु सम्मान पर आधारित संक्षिप्त काव्य गोष्टी आयोजित की गई। जिसमें कवि शीतल प्रसाद मिश्रा, मधुसूदन शर्मा, एआर एस ओझा और जगदीश प्रसाद बाजपेयी द्वारा गुरूजी की महिमा पर काव्य रचनाएं प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉक्टर आशीष बाजपेई ने व्यक्त किया।







