शिष्याें ने मनाया गुरूपूर्णिमा पर्व श्रद्धाभक्ति के साथ मंदिरों में हुए हवन के आयोजन

Join Us

गुरु स्थानों पर सुबह से शाम तक लगा रहा तांता, नवाया शीष मिला शुभाशीष

नर्मदापुरम। गुरूपूर्णिमा का पावन पर्व नर्मदा नगरी में भक्ति भाव के साथ मनाया गया। गुरुजनों के शिष्यों ने गुरु स्थान पर पहुंच कर गुरु को प्रणाम कर सम्मान किय। गुरुजनों ने भी शुभाशीष दिया। शहर में विभिन्न स्थानों पर शिष्यों ने प्राचीन परंपरा के तहत अपने गुरूजनों के पास पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक गुरुदक्षिणा दी। गुरूकुल में सुबह से लेकर शाम तक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। वहीं रामजी बाबा की समाधि पर अनेक स्थानीय अनुयायिओं ने अाकर पूजन अर्चन कर माथा टेका। सांई मंदिरों में पूजन हवन हुए। इसी प्रकार गायत्री मंदिर में भी हवन के आयोजन हुए। सुबह से लेकर दोपहर तक शहर के अनेक गुरु स्थानों पर शिष्यों का तांता लगा रहा। बांद्राभान में नर्मदा मंदिर कहार समाज के द्वारा रामजी बाबा समाधि के पास गांव के लोगों का भंडारा किया गया।

यहां हुए सामान्य कार्यक्रम

गुरुपूिर्णमा के अवसर पर शहर के दादा कुटी में समर्थ दादागुरू के सानिध्य में, गुरुकुल, ऋषिकुल, माधव आश्रम, श्रीधर आश्रम, रामजी बाबा समाधि स्थल, पर आशीर्वाद प्राप्त किया। अनेक शिष्य पं सोमेश परसाई का सम्मान करने के लिए उनके निवास पर पहुंचे। इसके अलावा नर्मदा मंदिर के पुजारी पं गोपाल प्रसाद खड्डर का सम्मान करने के लिए भी उनके शिष्य पहुंचे।

मंदिरों में दर्शन कर लिया पुण्य लाभ

नर्मदा मंदिर, गायत्री मंदिर, जगदीश मंदिर, शहर के साई मंदिर, डीईओ कार्यालय के पास हनुमान मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर सहित अनेक मंदिरों में भी अनेक भक्तों ने जाकर वहां पर भगवान की प्रतिमाओ के दर्शन किए वहीं अपने अपने गुरूजनों को भी प्रणाम कर शुभाशीष प्राप्त किया।

गुरूकुल में हुए हवन

गुरुकुल अध्यक्ष स्वामी ऋतस्पति परिब्राजक, गुरूकुल के प्रधानाचार्य सत्य सिंधु आर्य सहित अनेक श्रद्धालुओं ने बटुक ब्रम्हचारियों के साथ मिलकर यज्ञशाला में आहुतियां छोड़ी।

इसके बाद ब्रम्हचारियों ने आचार्य प्रधानाचार्य और गुरूकुल अध्यक्ष सहित बाहर से आए हुए विद्वानों का सम्मान किया।

Previous articleआषाढ़ माह की पूर्णिमा पर नर्मदा तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Next articleभगवान भोलेनाथ की आज से होगी विशेष भक्ति महिने भर होंगे महारूद्राभिषेक