दादाकुटी दरबार में होगे अनेक कार्यक्रम
नर्मदापुरम। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज गुरूपूर्णिमा के पावन अवसर पर दादा कुटी दरबार में समर्थ गुरू संत भैयाजी सरकार के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रात: 11 बजे आएंगे। 11बजकर 10 मिनिट से 11.30 बजे तक दादा कुटी में पादुका पूज, धुनि पूजन,वट वृक्ष का पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव भोपाल के लिए रवाना होंगे।







