मां ललिता आश्रम में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर हुआ सम्मान समारोह

Join Us

गुरुजनों, पंडितों, पुरोहितों, प्रवचनकारों, पत्रकारों व साहित्यकारों को किया सम्मानित

नर्मदापुरम। शहर की प्रसिद्ध साहित्यिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संस्था शिव संकल्प साहित्य परिषद के द्वारा पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बुधवार को मां ललिता आश्रम में गुरुजनों, पंडितों, पुरोहितों, प्रवचनकारों, पत्रकारों, व साहित्यकारों का परिषद द्वारा मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में पंडित सुंदरलाल दुबे महंत रुपेश गिरि भोजपुर, पं भालचंद खड्डर व आचार्य पंडित अजय दुबे की अध्यक्षता में समारोह आयोतित किया गया।

आयोजित इस कार्यक्रम में तुलसी मानस भारती के संपादक देवेंद्र रावत आकाशवाणी भोपाल के अधिकारी राजेश भट्ट जबलपुर के एडवोकेट कवि अनिल दुबे विशेष मेहमान रहे।आचार्य संदीप गिरि कटनी पंडित अमरीश गोस्वामी भोपाल पंडित मोहनलाल शर्मा, अमलार राजगढ़ पंडित संतोष शर्मा बरेली पंडित हरीश पुरी शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा, प्रफुल्ल तिवारी, व प्रमोद शर्मा सहित अनेक प्रतिभाएं सम्मानित हुई।

इसी अवसर पर बोर्ड कक्षाओं में जो छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए उन छात्रों को पुरुस्कृत किया गया। गुरुजनों के सम्मान में भोपाल की गायिका सुश्री प्रतिमा गोस्वामी एवं स्थानीय कलाकार ओमप्रकाश शर्मा श्रीप्रकाश शर्मा एवं शैलजा नीरजा के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई।

Previous articleगुरूपूर्णिमा के पावन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
Next articleजंग के मैदान से लेकर अदालत तक घिरा रूस, यूरोपीय कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला