भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने दी विन्रम श्रद्धांजलि
आज जबलपुर में आसमान भी आंसू बहाये जा रहा है, सुबह 7 बजे से लगातार बारिश हो रही है क्योंकि सन् १९७२ , से चिकित्सा मात्र 2 रुपये से शुरू करने वाले जबलपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर मुनीश्वर चंद्र डावर जी को पद्मश्री से विभूषित होने पर सम्पूर्ण जबलपुर गौरवान्वित हुआ था। संस्कारधानी की शान, जिन्हें लोग डा के रूप में भगवान् कहते थे,आज भी जबलपुर शहर में हर गरीब के जवान पर एक नाम आता है डॉ डाबर जी का,, आपका सेवा भाव और इलाज इस कंप्यूटर युग में भी देखने मिलता है १० ₹, में इलाज यह गरीबों के लिए वरदान है ।
।। पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ एम सी डावर जी प्रदेश के प्रथम प्रेक्टिशनर डॉक्टर थे।
आप डा ऋषि डाबर के पिता जी थे।
आज देवता स्वरूप डॉ मुनीश चंद्र डाबर जी का देवलोकगमन हो गया ।
भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने दी विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संस्कारधानी ने एक अनुभवी सामाजिक व्यक्तित्व को खो दिया है








