भारी बारिश के बीच निगमायुक्त प्रीति यादव जलभराव की स्थिति का जायजा लेने क्षेत्रों में उतरीं

Join Us

तेज बारिश होने के बावजूद भी वर्षा जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई बाधित – प्रीति यादव

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 16 संभागों में स्वास्थ्य अमला वर्षा जल निकासी की व्यवस्था करने रही तैनात – निगमायुक्त

जबलपुर। आज शहर में सुबह से ही बहुत तेज बारिश हो रही थी। तेज बारिश की परवाह किये बिना निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव शहर के प्रमुख जलप्लावन के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पहुॅंची और वर्षा जल निकासी व्यवस्था को देखा। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने सिविक सेन्टर, गढ़ा, कछपुरा, मदन महल आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान जलप्लावन की रोकथाम के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों और स्वास्थ्य अमले की जानकारी ली, जिसमें पाया गया कि जलप्लावन से नागरिकों को राहत प्रदान करने सभी नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य अमला अपने-अपने संभागों के अंतर्गत तैनात है तथा जिन क्षेत्रों से जलभराव की शिकायतें आ रहीं हैं उन क्षेत्रों में त्वरित टीम भेजकर वर्षा जल निकासी की व्यवस्था भी कराई जा रही है।
निगमायुक्त ने स्वास्थ्य अमले को अलर्ट करते हुए कहा कि आप लोगों ने इस वर्ष सफाई संबंधी कार्यो को बड़ी मेहनत के साथ की है जिसके परिणाम स्वरूप शहर में पिछले वर्षो की तुलना में इस वर्ष जलप्लावन में बहुत कमी आई है। निगमायुक्त श्रीमती यादव ने यह भी निर्देशित किया कि मानसून समाप्ति तक आप सभी इसी प्रकार मुश्तैदी से अपने अपने संभागों में तैनात रहकर कार्य करें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि वर्षाऋतु के दौरान आम नागरिकों को कोई परेशानी न हो इस बात की चिन्त आप सभी को गंभीरता के साथ करना है। वर्षा जल निकासी की व्यवस्था में अथवा जलभराव की शिकायतें प्राप्त होने पर टीम भेजकर त्वरित नागरिकों को राहत प्रदान करें इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतें।

Previous articleपद्मश्री से विभूषित डॉ मुनीश चंद्र डाबर जी का दुखद निधन
Next articleग्वारीघाट में सफल सफाई अभियान के उपरांत समीक्षा बैठक का आयोजन