अग्रवाल सेवा समिति एवं प्रतिभा विकास मंच का निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न

Join Us

200 लाभार्थियों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

जबलपुर | जबलपुर अग्रवाल समाज की प्रतिनिधि संस्था अग्रवाल सेवा समिति एवं प्रतिभा विकास मंच के संयुक्त
संयोजन में वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला, कोतवाली बाजार में किया गया। इस शिविर में श्री राजाराम बारेलाल अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहा। शिविर में नेत्ररोग, अस्थि रोग, हृदय रोग, स्त्रीरोग, बाल हृदय रोग के विशेषज्ञों ने अपनी सेवायें प्रदान कीं। समापन समारोह में सभी उपस्थित चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री शरद अग्रवाल जी थे।शरद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अग्रवाल सेवा समिति अपने स्थापनाकाल से ऐसे आयोजन करती रही है जिसका लाभ आम जनमानस को मिलता है ।डाॅ. पवन स्थापक ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि अग्रवाल सेवा समिति का यह शिविर पीड़ित जनमानस की सेवा में उत्कृष्ट पहल है। उन्होंने कहा कि शिविर से एक व्यक्ति को भी लाभ हुआ तो शिविर सफल है। शिविर में लगभग 150 मरीजों को नि: शुल्क चश्में तथा औषधि प्रदान की गई। लगभग 25 मरीज मोतियाबिंद के आपरेशन हेतु चिन्हित किये गये जिनका शीघ्र निशुल्क आपरेशन किया जावेगा। उपस्थित मरीजों का निशुल्क एच वी सी, इ सी जी लिपिट प्रोफाईल एवं अन्य परीक्षण निःशुल्क किये गये।
इस अवसर पर डाॅ. पवन स्थापक, डाॅ. अर्पिता स्थापक, डॉ. अपूर्वा स्थापक, डाॅ. प्रिया जैन, डॉ हर्षा रेड्डी, डा स्पर्श नायक, डाॅ. त्रिशा नायक डाॅ. जी. एस. नायडू, एवं इनके सहयोगियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, सचिव रुपेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, रितिन अग्रवाल सुमित अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल अमित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, मुरली अग्रवाल दीपक अग्रवाल, सौरभ पसारी, रुपेश खजांची आशीष अग्रवाल अखिल अग्रवाल, रजत अग्रवाल श्रीमति राखी अग्रवाल, श्रीमति दीप्ती अग्रवाल, श्रीमति अंजना अग्रवाल ने अपनी सेवायें प्रदान की।

Previous articleअखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं का प्रथम दौर संपन्‍न
Next articleपद्मश्री से विभूषित डॉ मुनीश चंद्र डाबर जी का दुखद निधन