अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं का प्रथम दौर संपन्‍न

Join Us

जबलपुर । श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल के संरक्षण एवं श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी के मार्गदर्शन में पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में दिनांक 02.07.2025 से 04.07.2025 तक प्रथम दौर की अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिसके अतर्गत दिनांक 02.07.2025 को हिंदी टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता, दिनाक 03.07.2025 को ‘भारतीय रेल का आधुनिकीकरण’ विषय पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी क्रम में शुक्रवार दिनाक 04.07.2025 को श्री प्रज्ञेश निंबालकर, उप मुख्य संरक्षा सलाहकार एवं उप मुख्य राजभाषा अधिकारी की अध्यक्षता में ‘वैश्विक स्तर पर भारत का बढता कद’ विषय पर हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में श्री रामेन्द्र पांडेय, सचिव/प्रमुख मुख्य इंजीनियर, पमरे निर्णायक मंडल के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने किया।
उन्होंने कहा कि पश्चिम मध्य रेल पर स्थित मुख्यालय सहित तीनों मंडलों तथा दोनों कारखानों में प्रति वर्ष प्रथम दौर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। इन तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के बीच क्षेत्रीय स्तर पर दूसरे दौर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। दूसरे दौर की प्रतियागिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारी अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं में पश्चिम मध्य रेल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Previous articleमानसून में सुचारु रेल संचालन के लिए पश्चिम मध्य रेल ने किये व्यापक इंतजाम
Next articleअग्रवाल सेवा समिति एवं प्रतिभा विकास मंच का निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न