निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य अमले द्वारा दुकान में दबिश देकर की गई चालानी कार्रवाई
गंदगी करने वालों पर निरंतर कार्रवाई करने स्वास्थ्य अमले को निगमायुक्त के सख्त निर्देश
जबलपुर। गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम के तहत् निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उपायुक्त संभव अयाची एवं स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन निर्देश पर नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा संभाग क्रमांक 15 के अंतर्गत मॉंस, मटन, शराब व्यवसायइयों तथा अन्य व्यवसायइयों के द्वारा स्थल के आस-पास गंदगी फैलाने पर चालानी कार्रवाई करते हुए 20 चालान काटे एवं जुर्माने के रूप में 1 लाख रूपये की राशि जमा कराई।
उपायुक्त संभव अयाची एवं स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन ने बताया कि निगमायुक्त के निर्देश पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज संभाग क्रमांक 15 के अंतर्गत 5 मॉंस, मटन व्यवसाईयों से चालान के रूप में 25 हजार, 5 शराब दुकानों के संचालक विरूद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रूपये एवं 10 अन्य व्यवसाईयों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रूपये जुर्माने के रूप में वसूल की गयी। उन्होंने बताया कि अब यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के समय सहायक स्वास्थ अधिकारी धर्मेंद्र राज, स्वास्थ निरीक्षक अनंत दुबे, वार्ड सुपरवाईजर इब्राहिम, कमल मेहतो, पी देवदानाम, लक्ष्मण बढेल एवं उमेश राणा आदि उपस्थित रहे।








