साप्ताहिक विशेष गाड़ियों के फेरे निरस्त

Join Us

जबलपुर । रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारणों से गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – पुणे विशेष गाड़ी एवं 01921 पुणे – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी सुपरफास्ट विशेष गाड़ी (साप्ताहिक) के निम्नलिखित फेरे निरस्त किए जा रहे हैं:-

गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से पुणे विशेष (साप्ताहिक)

* प्रस्थान दिवस : प्रत्येक बुधवार
* अवधि : दिनांक 16 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक
* कुल निरस्त फेरे : 25

गाड़ी संख्या 01921*पुणे से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी सुपरफास्ट विशेष (साप्ताहिक)*

* प्रस्थान दिवस : प्रत्येक गुरुवार
* अवधि : दिनांक 17 जुलाई 2025 से 01 जनवरी 2026 तक
* कुल निरस्त फेरे : 25

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा आरंभ करने से पूर्व संबंधित गाड़ियों की स्थिति की जानकारी आधिकारिक रेलवे वेबसाइट, NTES ऐप या 139 सेवा के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।

Previous articleपमरे ने तीन माह में 2114 कोचों/वैगनों की मरम्मत की
Next articleगंदगी करने 20 दुकानदारों पर लगाया गया 1 लाख रूपये का जुर्माना – निगमायुक्त प्रीति यादव