नई भर्ती में हो रही लेटलतीफी, शेष कर्मचारियों पर लादा जा रहा बोझ
नर्मदापुरम। हर माह की आखरी तारीख आने पर शासकीय विभागों में किसी न किसी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हो रही है। विभागों के पास वैसे ही कर्मचारियों का टोटा बना हुआ है। इसके बाद हर माह और कम होेते जा रहे हैं। 30 जून को ही नगर पालिका, शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग के कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। वन विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों में दर्जनों कर्मचारियों का आज विदाई समारोह किया गया। उन्हें उनके कार्यकाल में दी गई सेवाओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। कर्मचारियों की आयु 62 वर्ष पूरी होने पर उन्हें विभाग की ओर से पुष्पमाला पहनाकर विदाई दी गई। इस मौके पर कहा गया कि सेवानिवृत्ति एक शासकीय प्रक्रिया है। जिन शिक्षकों ने अपने जीवनकाल में बच्चों को ज्ञानार्जन कराया है। यह जीवन का श्रेष्ठ कार्य है। इसे बंद नहीं करना चाहिए अपने मोहल्ले के बच्चों को युवाओं को शिक्षा देते रहना चाहिए अपने जीवन के अनुभव से कनिष्ठों को लाभांवित करना चाहिए। ऐसा ही अन्य अनुभवी कर्मचारियों को याद करना चाहिए कि आज के दौर में शासकीय सेवा मिलना कितना कठिन कार्य है।आप लोगों ने जो सेवा की है जब तक आपसे बन सके विभाग को अपने अनुभव साझा करना चाहिए।






