भगवान को मानने मंगलवार को आएंगी माता लक्ष्मी

Join Us
विशाल भंडारा भी होगा
नर्मदापुरम। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा आयोजन कार्यक्रम के तहत भगवान चक्कर रोड मालाखेड़ी स्थित गुंडीचा मंदिर स्वयंवरम गार्डन में नित्य दर्शन दे रहे हैं। भगवान को मानने के लिए मंगलवार को माता लक्ष्मी भगवान को मानने के लिए गुंडीचा मंदिर आएंगी। इस दौरान स्वयंवरम गार्डन में दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा भी होगा।
इस सम्बन्ध में जगन्नाथ मंदिर के ठाकुर राजा डा आशुतोष शर्मा ने बताया कि भगवान यहां 4 जुलाई तक दर्शन देंगे। जबकि 5 जुलाई को प्रातः 9 बजे गाजे बजे के साथ यात्रा पुनः अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाडा पहुंचेगी। उन्होंने सभी भक्तों से यात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
Previous articleनिरंतर कम होते जा रहे कर्मचारी, कई होते जा रहे सेवानिवृत्त
Next articleधरती आबा अभियान के तहत 30 जून को शिविर लगाकर किया गया 858 हितग्राहियों को लाभान्वित