फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। एक नव विवाहिता ने शनिवार सुबह 5 बजे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसे लिपस्टिक से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। इसमें तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। आखिरी में लिखा- मां मुझे बचा लो। घटना वल्लभ नगर इलाके की है। दो महीने पहले ही उसने लव मैरिज की थी। इससे उसकी सास और नानी सास खुश नहीं थी। दोनों आए दिन प्रताडि़त करने के साथ ही तानाकशी करती थीं। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के बयानों को दर्ज किया जाएगा। डिटेल बयानों में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।पुलिस के मुताबिक प्रियंका बमन पति कीविन (25) वल्लभ नगर बस्ती में रहती थी। 21 अप्रैल 2025 को शादी हुई थी। लव मैरिज की थी, पति फ्लैक्स प्रिंटिंग का काम करता है। मृतका के भाई निशांत ने बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि बहन ने क्यों और कैसे फांसी लगाई। संदेह है कि बहन को मारकर फंदे पर लटकाया गया है।प्रियंका ने लिपस्टिक से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार बेला दीदी (किराएदार), मम्मी (सास) और तनु दीदी हैं। इन्हीं लोगों ने मेरा जीना मुहाल कर रखा है। भाई का आरोप है कि बहन की नानी सास, सास ने उसे अधिक प्रताडि़त कर रखा था। घर में बातचीत के दौरान अकसर वह इस बात का जिक्र करती थी। उसकी सास शादी से खुश नहीं थी। उन्हें लगता था कि अरेंज मैरिज होती तो बेटे को दहेज ज्यादा मिलता।

Previous articleयुवक ने फांसी लगाकर दी जान
Next articleजयस पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सरठिया सहित जनप्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता