युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। अशोका गार्डन इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक को शराब पीने की बुरी लत थी। अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार अंकुश पटेल पिता हेतराम पटेल (21) ने फांसी लगाई है। वह गायत्री नगर बस्ती में रहता था और जूही इलेक्ट्रिकल फैक्ट्री में जॉब करता था। उसके पिता हेतराम पटेल भी फैक्ट्री में काम करते हैं। मृतक की मां ने बेटे के शव को शुक्रवार की रात फंदे पर लटका देखा था। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों और परिजनों की मदद से बॉडी को उतरवाया। अंकुश के भाई भागचंद पटेल ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Previous article2 करोड़ रुपए की शासकीय भूमि पर से अवैध अतिक्रमण कब्जे को हटाया गया
Next articleफंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता