जगन्नाथ भक्तों का उत्साह चरम पर न धूप में रुके, न बारिश में थमे

Join Us

सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चली भगवान की रथयात्रा, उमड़ रहा जन सैलाब

जगह जगह पुष्प वर्षा का श्रद्धालुओं ने किया प्रभु का स्वागत, पांच जुलाई तक गुंडीचा भवन स्वयंवरम गार्डन में रुकेंगे भगवान

नर्मदापुरम। अखंड मंडलेश्वर धाम के भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ निकली। यात्रा में कभी रिमझिम फुहार हुई तो कभी धूप भी खिली। धूप की गर्मी और बारिश की बूंदें भी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का उत्साह कम नहीं कर सकीं। सुबह 10 बजे रथ यात्रा डोंगरवाड़ा से प्रारंभ हुई तो शाम को पांच बजे गुंडीचा भवन स्वयंवरम गार्डन पहुंची। इस बीच भक्त जमकर नाचे। रथ यात्रा में सैलाब उमड़ पड़ा।

फूलों की बारिश,

रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और उमंग से स्वागत किया और दलों ने भगवान की पूजन अर्चन की और रथ यात्रा में शामिल भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा की विभिन्न संस्थाओं और नगर वासियों ने जगह.जगह भंडारे का भी आयोजन किया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पहले भक्तों ने भगवान को रथ में विराजमान किया। इस दौरान ठाकुर राजा आशुतोष शर्मा ने सोने की झाड़ू लगाकर प्रभु का मार्ग साफ किया। इस अवसर पर मंदिर के अर्चक बाबाजी प्रसाद दास समिति के अजय रथ, विश्वजीत राय उपस्थित थे। पूजन की विधि ओडिशा के आचार्य रश्मि रंजन ने सम्पन्न कराई। रथ यात्रा के दौरान विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, नपाध्यक्ष नीतू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

मुस्लिम समुदाय ने प्रस्तुत की एकता की मिसाल

स्थानीय मुस्लिम समुदाय में ने भी भगवान की पूजन अर्चन कर भक्तों की अगवानी की और उन पर पुष्प वर्षा की साथ ही भंडारे का भी आयोजन कर सांप्रदायिक सुधार की विशाल प्रस्तुत की।

सबसे प्रथम डोंगरवाड़ा में सरपंच माखन कीर ने पूजा करके रथ रवाना किया। भगवान की अगवानी और भक्तों का स्वागत करने वालों में गोविंद राय परिवार डॉ विजय महंत अनिल अग्रवाल सात रास्ता काली कमेटी मनीष परदेशी सुंदरम अग्रवाल सुनील थापक नितिन सराठे जय स्तंभ चौक पर शरीफ राइन सहित अन्य मुस्लिम समुदाय खंडेलवाल परिवार हलवाई चौक पर वैश्य समाज मनीष गुप्ता मिनर्वा टेलर्स सराफा चौक पर काली कमेटी जुमेराती गौशाला समिति शर्मा परिवार के संतोष शर्मा सहित ठाकुर राजा की माताजी कसेरा बाजार में कसेरा समुदाय के कैप्टन किशोर करैया पंडित अखिलेश केशवरे जगदंबा बर्तन विधायक विजयपाल सिंह मित्रमंडल सेठा परिवार नूतन अग्रवाल अग्रवाल महासभा भारती अग्रवाल अग्रवाल मिष्ठान भंडार शर्मा फोटो एनआर फैशन सांसद दर्शन सिंह मित्रमंडल संतन जो झोपड़ों के सामने सिंधी समुदाय और उनके गुरुजी माहराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर जीतू राठौर और करणी सेना भाजपा महिला मोर्चा की अर्चना पुरोहित एवं उनके साथी हंस राय राजस्थान मिष्ठान भंडार नीरजा फौजदार सुनील चौहान परिवार धनकामेश्वरी बैंक, स्क्रीन होम पारिवार सहित अनेक स्थानों पर भगवान का पुष्प मालाओं धूप आरती प्रसाद आदि से पूजन अर्चन किया गया समूची रथ यात्रा के दौरान भक्तों मेंअभूतपूर्व उत्साह देखा गया।

Previous articleभाई बहन के साथ रथ में सवार होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले भगवान
Next articleहिन्दु उत्सव समिति ने किया भगवान जगन्नाथ यात्रा का स्वागत