सीहोर। परमार क्षत्रीय समाज के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के प्राचीन जगदीश मंदिर से भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलदाऊ की मनमोकह श्रंगार अपनी ओर श्रद्धालुओं को आक्रषित कर रहा था। रथ यात्रा का स्थानीय बड़े बाजार पहुंचने पर हिन्दु उत्सव समिति आशीष गुप्ता ने सर्वप्रथम भगवान जगन्नाथ पूजन अर्चन कर जनमानस के लिये सुख समृद्धि एवं अच्छी बरसात की कामना की और के सामिति सदस्यों व पदाधिकारियों के द्वारा यात्रा के अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया एवं यात्रा में ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिये शीतल जल की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, पुरुषोत्तम मीणा, विवेक राय, अशोक समाधिया, नितेश गुप्ता, दिलीप गांधी, संजय गोयल आदि उपस्थित रहे।








