सीहोर। इंदिरा नगर जहांगीरपुरा निवासी बैरोजगार युवा रोहित कुशवाहा पिता विनोद कुशवाहा द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों गुहार लगाने पर कार्यवाही के अभाव में अब पीडि़त राजधानी पहुंच मंत्रीगणों की भी शरण ली है, जिसमें उसने बताया कि विगत 5 सालों से जांहगीरपुरा जोड़ पर शासकीय भूमि पर टपरा बनाकर चाय दुकान चलाकर मेरे परिवार का भरण पौषण कर रहा था। परन्तु पटवारी द्वारा बिना किसी नोटिस के दिनांक 19 जून 2025 को केवल मेरी ही चाय की दुकान तोडऩे की कार्यवाही करते हुए मेरी रोजी-रोटी छीन ली, जबकि उक्त शासकीय भूमि पर अन्य लोगों के पक्के निर्माण हैं, उनके ऊपर कोई कार्यवाही नही की गई। रोहित कुशवाह की यह भी शिकायत है कि मुझसे रिश्वत मांगी गई थी, जो मैं नही दे सका। इसलिये द्ववेश्ता पूर्ण कार्यवाही केवल मुझ पर ही की गई है। मेने 181 पर भी शिकायत की, जिस पर पटवारी द्वारा मुझे दिनांक 23.06.2025 को बुलाया गया और मुझे डराया धमकाया की शिकायत वापस ले, अन्यथा तुझे जेल भिजवा दुंगा। बैरोजगार युवा रोहित कुशवाह ने जनसुनवाई में गुहार लगाई है कि मेरी रोजी-रोटी ना छीनी जावे और यदि शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है तो फिर मेरी चाय की दुकान के बाजू की सभी पक्की दुकाने भी तोड़ी जावे, केवल मुझ गरीब पर ही क्यों बेरोजगार किया गया।








