तनमेष सिमोलिया का ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय भोपाल में चयन

Join Us

सीहोर। गंज क्षेत्र के बजरंग चौराहा निवासी सजन सिमोलिया के सुपुत्र तनमेष सिमोलिया का चयन ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय भोपाल के लिए हुआ है। तनमेष की पांचवी तक की पढ़ाई ड्रीम इंडिया स्कूल सीहोर से हुई है। उन्होंने पांचवी बोर्ड की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है एवं  ज्ञानोदय विद्यालय की चयन परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय में प्रवेश लिया है। इस परीक्षा की तैयारी तनमेष ने घर से ही अपने चाचा श्री आकाश सिमोलिया के मार्गदर्शन में की थी। उनकी इस सफलता पर परिवार जन एवं शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Previous articleचाय वाले पर गिरी गाज, बैराजेगार होकर दर-दर की ठोकरे खाने को विवश
Next articleसंविधान हत्यादिवस मनाया जाना भाजपा सरकार का राजनैतिक स्टंट-नईम नवाब