महिला डेंटिस्ट को डॉक्टर पति ने शादी के तीन साल बाद दिया तीन तलाक

Join Us

 पत्नि ने लगाये दहेज में कार, 10 लाख की नगदी मांगने के आरोप
भोपाल(ए)। राजधानी की महिला थाना पुलिस ने महिला डेंटिस्ट की शिकायत पर उसके डॉक्टर पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा सहित मुस्लिम महिला संरक्षण विवाह अधिनियम की धाराओ के तहत मामला कायम किया है। पीडि़त पत्नि का आरोप है कि शादी के तीन साल बाद आरोपी दहेज में कार और दस लाख की नगदी की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताडि़त करने लगा। महिला ने पति पर प्रेस जलाने सहित तीन तलाक देकर घर से निकालने के भी आरोप लगाये है। प्रताडऩा से तंग आकर पीडि़ता अपने मायके पहुंची और बाद में थाने जाकर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोशन खॉन पति नावेद खान (30) ने अपनी शिकायत में बताया की वह गॉधी नगर इलाके में स्थित लेकपर्ल स्प्रिंग कॉलोनी में रहती हैं, और डेंटिस्ट हैं। जबकि उनके पति नावेद खॉन राजस्थान जायपुर में डॉक्टर हैं। दोनों की शादी 2022 में हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही पति ने दहेज में कार और दस लाख रुपए की मांग को लेकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताडि़त करना शुरु कर दिया था।
इसके बाद उसके मायके वालो ने कार की डिमांड पूरी कर दी थी। लेकिन इसके बाद भी पति उसके साथ मारपीट कर प्रताडि़त करता था। बीते दिनो पति ने नगदी की मांग पूरी न होने पर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीडि़ता जयपुर से भोपाल अपने घर पहुंची और सारी बात परिजनों को बताई। परिजन उसे लेकर महिला थाने पहुंचे जहॉ पीडि़ता के आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

Previous articleसंस्कृत विद्यालयों के परीक्षा परिणाम घोषित
Next articleअपहरण के फरार आरोपी ने समझौते के लिये नवविवाहिता के घर में घुसकर की मारपीट