जबलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे देश में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने की कड़ी में गुजरात मॉडल की दर्ज पर संपूर्ण म.प्र. में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिला व शहर के कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने है।
इस संबंध में शहर पधारे पर्यवेक्षक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुरदीप सिंह सप्पल, विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, विधायक आर.के डोंगने, पुष्पराज पटेल को म.प्र. मुस्लिम विकास परिषद ने ज्ञापन देकर मांग की है कि शहर में लगभग 8 लाख की अल्पसंख्यक आबादी है। इसलिये इस बार शहर कांग्रेस अध्यक्ष अल्पसंख्यक वर्ग से बनाया जाये। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि डॉ. मुईन अंसारी कांग्रेस के 35 वर्षो से सक्रिय सदस्य है और विभिन्न पदो में रहकर साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक व राजनैतिक कार्यक्रम व आंदोलन कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान की है। प्रतिनिधि मंडल ने पर्यवेक्षको से डॉ. मुईन अंसारी की सक्रियता को देखते हुये उन्हे शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीकाराम कोष्टा, पठान समाज के सरदार वरिष्ठ पत्रकार हाजी मुईन खान, पत्रकार अशफाक आरिफ, अलीम मंसूरी, मुख्तार मंसूरी, मुस्लिम विकास परिषद के शेख निजामी, मामूर गुड्डू, इश्तियाक अंसारी, निजाम खान, फैजान कुरैशी, इरफान कुरैशी, गुलाम साबरी, जावेद मिर्जा, मेहताब अली, इस्लाम अली, शाहिद परवेज कुरैशी, सलीम खान, तारिक क़ुरैशी, अशरफ कुरैशी, मुज्जफर कुरैशी, मो. ख्वाजा मदीन, अहमद रज़ा, नोशाद खलीफा, रिफत जमीर, आसिफ खान, लियाकत जावेद, रियाज राइन किग्डस, अब्दुल बाकी खान, हाशिम राजा, अशरफ शिराजी, डॉ. निसार अंसारी, एड.निसार अंसारी, एड. अय्यूब अंसारी, डॉ. इसरार आदि की उपस्थति उल्लेखनीय रही।








