जबलपुर। मातृभूमि की रक्षार्थ आक्रमणकारी सेनाओं से वीरता पूर्वक युद्ध करते हुये अपने प्राणों का प्रेरणादायी बलिदान देशभक्ति का अप्रतिम आदर्श प्रस्तुत करने वाली गौड़वाना गढ़ा मण्ड़ला की महारानी वीरांगना रानी दुर्गावती के आज 24 जून 2025 को 462 वें बलिदान दिवस पर नगर निगम जबलपुर, मित्रसंघ-मिलन दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान, कार्पोरेशन एथलेटिक संघ, एवं अन्य संस्थाओं के सहायोग से वीरांगना की बारहा स्थित समाधि स्थल पर प्रातः 07ः00 बजे तथा भंवरताल में प्रतिमा स्थल पर प्रातः 09 बजे कार्यक्रम आयोजित है।
नर्रई नाला (बारहा ग्राम) स्थित वीरांगना रानी दुगार्वती की समाधि पर पुलिस बल द्वारा सलामी-पुष्पांजलि, शपथ ग्रहण के पश्चात् धावकों को मशाल प्रज्जवलन करके सौंपी जायेगी। धावक दल इस मशाल को लेकर प्रातः 09 बजे भॅंवरताल उद्यान पहुॅंचेगा। यहॉं वीरांगना की गजारूढ प्रतिमा के समक्ष पुलिस बल द्वारा परम्परागत सशस्त्र सलामी दी जायेगा। पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि के उपरांत सम्माननीय अतिथिगण विचार व्यक्त करेगें। रानी दुर्गावती दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरूस्कार भी दिये जायेगें। नगर निगम प्रशासन एवं सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थिति की विनम्र अपील की है।








