जबलपुर।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी विभाग मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कांग्रेस संगठन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक सरदार गुरदीप सिंह सप्पल मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्षअजय सिंह राहुल भैया जबलपुर कांग्रेस संगठन प्रभारी आर के दोगुने सह प्रभारी लक्ष्मण सिंह से भेंट कर कांग्रेस संगठन स्रजन के तहत कांग्रेस के हित में अपने सुझाव देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन में उन जाति वर्गों के सम्मानित कांग्रेसजनों को संगठन में उचित स्थान मिलना चाहिए जो किन्हीं कारणवश कांग्रेस पार्टी द्वारा उन जाति वर्गों को उचित स्थान नहीं दिया गया और वह लंबे समय से उपेक्षित हैं ऐसे जाति वर्गों के लोगों को जिन्होंने कांग्रेस के लिए हमेशा संघर्षरत रहे किंतु उन जाति वर्गों का सही मूल्यांकन ना होने के कारण उपेक्षा का शिकार होते रहे अब आवश्यकता है कि कांग्रेस में ऐसे वर्गों को उचित स्थान मिले जिससे उस वर्ग के लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़कर अपना समर्थन दें।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) टीकाराम कोष्टा, प्रदेशकोऑर्डिनेटर अलीम मंसूरी विजय अग्रवाल मुन्ना ठाकुर डॉ मोइन अंसारी अशोक चौधरी संजू शर्मा लखन श्रीवास्तव आदि ने कहा कि आज आवश्यकता है कि कांग्रेस द्वारा संगठन की मजबूती के लिए जो प्रयास किया जा रहे हैं वह सराहनीय हैं आवश्यकता है उसमें सभी जाति वर्गों को उचित स्थान प्राप्त हो।








