आकर्षण का केन्द्र बनेगी उमरिया हाईटेक गौशाला – महापौर श्री अन्नू
गौशाला परिसर में सुन्दर स्वच्छ तालाब, वोटिंग की सुविधा, प्लांटेशन, कैफेटेरिया, और आकर्षक विद्युत साजसज्जा रहेगा लोगों के आकर्षण का केन्द्र
गौशाला का निर्माण शुरू, प्रारंभिक चरण में 5 करोड़ के टेण्डर जारी
6 हजार से शुरू होकर 10 हजार तक गौवंश रहेगें हाईटेक गौशाला में, अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा सारी चीजें होंगी संचालित
20 करोड़ की राशि से 51 एकड़ भूमि में पूर्ण विकसित करने का है लक्ष्य – महापौर श्री अन्नू
गौवंश से उत्पन्न सभी पदार्थो का जैसे गोबर, गौमूत्र के उपयोगों पर नगरीय प्रशासन एवं आयुक्त संकेत भोंडवे से हुई चर्चा – महापौर
गोप अष्टमी के दिन उमरिया हाईटेक गौशाला का होगा भव्य लोकार्पण – महापौर श्री अन्नू
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे, अपर आयुक्त डॉं. परीक्षित झाड़े, निगमायुक्त प्रीति यादव के साथ उमरिया गौशाला परिसर का निरीक्षण के दौरान महापौर श्री अन्नू ने दी जानकारी
जबलपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव की मंशा अनुसार नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के नेतृत्व में उमरिया स्थित हाईटेक गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका निरीक्षण आज महापौर श्री अन्नू के साथ नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे, अपर आयुक्त डॉं. परीक्षित झाड़े, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, के साथ किया। इस अवसर पर महापौर ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त को उमरिया हाईटेक गौशाला की विशेषताओं से अवगत कराया और कहा कि उमरिया हाईटेक गौशाला संस्कारधानी के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगी। महापौर श्री अन्नू ने बताया कि बहुत शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव जी के हाईटेक गौशाला निर्माण की जो सपने हैं उन सपनों को संकल्प के साथ पूरा कर साकार किया जायेगा।
महापौर श्री अन्नू ने बताया कि गौशाला परिसर में सुन्दर स्वच्छ तालाब, जिसमें वोटिंग की सुविधा, प्लांटेशन, कैफेटेरिया, और आकर्षक विद्युत साजसज्जा लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेगा। उन्होंने बताया कि गौशाला का निर्माण के लिए प्रारंभिक चरण में 5 करोड़ के टेण्डर जारी हो चुके हैं।
महापौर श्री अन्नू ने बताया कि इस गौशाला में 6 हजार से शुरू होकर 10 हजार तक गौवंश रहेगें हाईटेक गौशाला में जिसे अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा सारी चीजें संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि 20 करोड़ की राशि से 51 एकड़ भूमि में पूर्ण विकसित करने का है लक्ष्य रखा गया है। महापौर श्री अन्नू ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि गौवंश से उत्पन्न सभी पदार्थो का जैसे गोबर, गौमूत्र के उपयोगों पर नगरीय प्रशासन एवं आयुक्त संकेत भोंडवे से चर्चा हुई, चर्चा के अनुसार परिसर में सुविधाएॅं विकसित की जायेगी।
महापौर ने बताया कि दीपोत्सव के समय गोप अष्टमी के दिन उमरिया हाईटेक गौशाला का भव्य लोकार्पण किया जायेगा। जिसमें संस्कारधानी के हजारों गणमान्यजन हाईटेक गौशाला निर्माण के साक्षी बनेगें। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रजनी सुरेन्द्र साहू, अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, प्रशांत गोटिया, मनोज श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।








