भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी थे डॉ.मुखर्जी-मनोज शर्मा
सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के महानायक रहे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 72 वी पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के वार्ड क्रं. 6 में भाजपा बूथ अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताये गये रास्ते पर चलने का प्रण लिया। इस मौके पर मनोज शर्मा ने डॉ.मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी माँ भारती के महान सपूत, भारत की एकता और अखंडता हेतु अपना जीवन अर्पित करने वाले, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, अद्वितीय शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी, परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ।
डॉ. मुखर्जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रीय भक्ति की अमिट गाथा है। आज, जब हम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारतÓ की दिशा में अग्रसर हैं, तब हर कदम पर उनका स्मरण हमें शक्ति, प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करता है।
ऐसे महान राष्ट्रनायक को बारंबार प्रणाम। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से भाजपा बूथ अध्यक्ष मनोज शर्मा, संतोष वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरलाल शर्मा, राजेन्द्र नागर, मनोहर सिसोदिया, मणिकांत जोशी, प्रदीप सिंह, ममता शर्मा, पूनम सिंह राजपूत, अकिला गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








