सिद्धपुर सेवा भारती की बैठक हुई संपन्न

Join Us

सीहोर। सिद्धपुर सेवा भारती समिति जिला सीहोर की साधारण सभा की बैठक रविवार, 22 जून 2025  को सेवा भारती के जिला कार्यालय सीहोर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ओम के उच्चारण से प्रारंभ की गई। तत्पश्चात जिला सचिव कमल सिंह ठाकुर द्वारा उपस्थितजनों का परिचय कराते हुए जिले की भौगोलिक स्थिति एवं सेवा भारती के वर्तमान सीहोर जिले में चल रहे सेवा के कार्यों से सभी को अवगत कराया। जिला कोषाध्यक्ष राजेश द्वारा आय एवं व्यय का लेखा जोखा विवरण पेश किया गया। साथ ही वर्ष 2025-26 मैं सेवा कार्यों के लक्ष्य का निर्धारण किया गया। सेवा भारती मध्य भारत प्रांत के विशेष आमंत्रित एवं राजगढ़ विभाग के प्रभारी डॉक्टर धनीराम पवार जी के द्वारा सेवा भारती का उद्देश्य कार्यकारिणी सदस्यों की सक्रियता, सेवा कार्यों की गुणवत्ता के साथ स्वालंबी कैसे बने, सेवा कार्यों का विस्तार कैसे करें, बहुत ही रोचक एवं सरल शब्दों में विस्तार से समझाया गया। संस्कार केंद्र, निवेदिता भारती किशोर भारती, भजन मंडली, वैभव श्री समूह, एवं आपदा प्रबंधन सभी प्रकार के प्रकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हिंदू सिंह परमार, महिला संयोजिका डॉ. श्रीमती पुष्पा कन्नौजिया, नगर संयोजिका श्रीमती शालिनी महेश्वरी, सुरेश गुप्ता, पूर्णकालिक जिला समन्वयक सुनील भारती, घनश्याम परमार आष्टा, बुधनी से जिला सेवा प्रमुख पारस वर्मा, भेरुन्दा से नीलेश जयपुरिया, राम स्वरूप गौर, संस्कार केन्द्र पालक अजय तिवारी, महेंद्र वर्मा, माधो सिंह गौर, हरिश राठौर, कमलेश राठौर, अवतार सिंह आदि उपस्थिति रहे।

Previous article27 जून को निकाली जाएगी भव्य भगवान जगदीश की रथ यात्रा को लेकर पूरे जिले में समाजजन एकजुट
Next articleडॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर वार्ड क्रं. 6 के नागरिकों ने किये उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित