तीन दिन से बार बार हो रही झमाझम मानसूनी बारिश

Join Us

नर्मदापुरम। मानसूनी बारिश का दौर तीन दिन से जारी है। रूक रूक कर कभी तेज कभी धीमी गति से बारिश हो रही है। लगातार बादल आते जाते बने रहे। सूर्यदेव की बादलों से लुकाछिपी होती रही। फिर दोपहर में घने बादल होना शुरू हो गए। शाम होने से पूर्व ही तेज बारिश होने लगी। करीब तीन बार झमाझम मानसूनी बारिश से कुछ देर गर्मी व उमस से राहत मिली। उसके बाद रात में फिर से उमस होने लगी।

। मौसम विभाग के अनुसार अभी इसी तरह की बारिश का दौर रूक रूक कर जारी रहेगा। मंगलवार से गुरूवार तक कुछ तेज बारिश के अासार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव से तेज बारिश की संभावना है। उन्होने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर बन रहा है उसका असर तेज बारिश के रूप में दिखेगा। जिससे मप्र में दो दिन बाद तेज बारशि शुरू होगी जो गुरूवार तक होगी। इसके अलावा हल्की बारिश का दौर तो जारी रहेगा।

Previous articleअनुकूल मौसम होने से बंपर आई जामुन की फसल
Next articleमिशन कर्मयोगी पोर्टल पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाए : सोजान सिंह रावत