नर्मदापुरम। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीमती सोना मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों के साथ शिक्षिका श्रीमती मनीषा गवाँड़े, श्रीमती सीमा परासर, श्रीमती किरण पवार, के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संस्था के प्राचार्य एम एम गौर ने बताया कि श्रीमती सोना मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम में नवीन शिक्षण तकनीकों, स्मार्ट क्लासरूम, अनुभवी शिक्षकगण और अनुशासित वातावरण के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली और अनुशासित वातावरण के परिणामस्वरूप विद्यालय में इस वर्ष 12वी कक्षा के विद्यार्थी सौम्य चौरे ने जिले की प्रवीण सूची मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
Home नर्मदापुरम श्रीमती सोना मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...







