अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया वृक्षारोपण

Join Us

सीहोर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में जिला स्तरीय कार्यक्रम सीहोर विधायक सुदेश राय के मुख्य आतिथ्य  में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाडा, सीहोर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जिला  शिक्षा अधिकारी संजय तोमर एवं सलोनी शर्मा, दीपा कीर, संस्था प्राचार्य आलोक शर्मा, डॉ.राजेंद्र देशमुख, स्काउट गाइड जिला सचिव संतोष सोनी, राष्ट्रीय सेवा योजना के  देवेंद्र राय एवं विभिन्न विभागों के  कर्मचारी के साथ  शासकीय उत्कृष्ट  विद्यालय के स्काउट गाइड  विद्यार्थी उपस्थित रहे। योग कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कर जन समुदाय को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। जिला सचिव संतोष सोनी सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Previous articleश्रीमती सोना मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन
Next articleश्री सत्य साईं प्रौद्योगिकी और चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय मनाया योग दिवस