भगवान हुए स्वस्थ, सूचना पाकर ठाकुर राजा प्रसन्न

Join Us
नर्मदापुरम। महास्नान के बाद अस्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ शनिवार को स्वस्थ हो गए। यह सूचना लेकर भगवान के सेवक यानी दयितपति प्रभु की जय जयकार करते हुए शनिवार दोपहर ठाकुर राजा डा आशुतोष शर्मा के पास पहुंचे।
पहले तो ठाकुर राजा ने दयितपतियों से यह कहकर मिलने से मना कर दिया कि प्रभु के अस्वस्थ होने के कारण वे दुखी हैं। जब उन्हें यह जानकारी दी गई कि सेवक प्रभु के स्वस्थ होने का शुभ समाचार लेकर ही आए हैं तो चारों ओर प्रसन्नता का वातावरण बन गया। ठाकुर राजा ने प्रसन्न होकर सभी का सम्मान किया और उन्हें उपहार और पुरस्कार भी दिए।
इस सम्बन्ध में मंदिर क्योंकि अर्चक बाबाजी प्रसाद दास ने बताया कि अब अभगवन 26 जून को नवयौवन दर्शन देंगे। उसके बाद 27 जून को रथ यात्रा का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के सभी आयोजन ओडिशा के पूरी मंदिर के अनुसार ही किए जा रहे हैं।
Previous articleसहयोग विशेष विद्यालय में योग दिवस मना
Next articleश्रीमती सोना मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन