सहयोग विशेष विद्यालय में योग दिवस मना

Join Us
नर्मदापुरम। विशेष बच्चों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल तिराहा रसूलिया स्थित सहयोग विशेष आवासीय विद्यालय (दृष्टिबाधितार्थ) मे 11 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दृष्टिबाधित बच्चों ने योग किया। बच्चों को योग के बारे में जानकारी देते हुये बताया गया कि योग करने से शरीर एवं दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं। प्रतिदिन प्रातः योग करने से पूरे दिन शरीर में स्फूर्ति बनी रहती हैं एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ भी दूर होती हैं| योग सभी उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद हैं योगा करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता हैं, योग का इतिहास व जीवन में उसकी उपयोगिता पर चर्चा की। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमति आरती राय ने बच्चों से योगा करवाया व अन्य शिक्षक व स्टाफ़ उपस्थित रहे।
Previous articleस्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  उल्लास एवं अनुशासन के साथ मनाया
Next articleभगवान हुए स्वस्थ, सूचना पाकर ठाकुर राजा प्रसन्न