अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का आया भूकंप, नुकसान की खबर नहीं

Join Us

-जमीन हिली तब लोग सो रहे थे, घबराकर घर से बाहर निकल आए
काबुल,(ए)। अफगानिस्तान में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूत किए गए, जिससे लोग सहम उठे और घरों से बाहर आ गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है। इस भूकंप के झटके के कारण ही लोगों की नींद खुल गई। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार तडक़े 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके आसपास भी महसूस किए गए। भूकंप सुबह 06:20 पर आया, जिसका केंद्र उत्तर-पश्चिमी अफगानिस्तान में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसका अक्षांश 36.60 एन और देशांतर 71.39 ई दर्ज किया गया। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। यह भूकंप कुश पर्वत श्रृंखला के निकट आया, जो भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव के कारण भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र है।
विशेषज्ञों के मुताबिक 10 किमी गहराई के कारण इस भूकंप के बाद झटके का खतरा बना रहता है। अफगानिस्तान में हाल के महीनों में भूकंप के कई झटके लग चुके हैं, जिसमें मई 2025 में 4.1 से 4.5 तीव्रता के कई भूकंप दर्ज किए गए थे। अफगानिस्तान, विशेष रूप से कुश और हेरात प्रांत, भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक देश प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं और किसी भी संभावित नुकसान का आकलन कर रही हैं। पाकिस्तान के कुछ हिस्सों जैसे खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब, में भी हल्के झटके महसूस किए गए। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में टेक्टोनिक गतिविधियों के कारण भविष्य में भी भूकंप आ सकते हैं।

Previous articleईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए इस्लामिक देश ने हवाई क्षेत्र खोला
Next articleअमित शाह को राहुल गांधी का जवाब, कहा-अंग्रेजी शर्म नहीं शक्ति है