अमित शाह को राहुल गांधी का जवाब, कहा-अंग्रेजी शर्म नहीं शक्ति है

Join Us

नईदिल्ली,(आरएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अंग्रेजी भाषा पर हमला किया था, जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनको निशाने पर लिया है।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने एक्स पर अपना एक वीडियो साझा कर लिखा, अंग्रेजी बांध नहीं, पुल है। अंग्रेजी शर्म नहीं, शक्ति है। अंग्रेजी जंजीर नहीं – जंजीरें तोडऩे का औजार है।
उन्होंने लिखा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग नहीं चाहते हैं कि भारत के लोग अंग्रेजी सीखें।
राहुल वीडियो में कह रहे हैं, मोहन भागवत हर रोज कहते हैं कि अंग्रेजी नहीं बोलना चाहिए, हिंदी बोलना चाहिए, लेकिन आरएसएस, भाजपा और इनके मंत्रियों के बच्चों को देखो, ये सब इंग्लैंड में जाकर पढ़ रहे हैं। अंग्रेजी हथियार है। अगर आप अंग्रेजी सीख गए तो आप कहीं भी जा सकते हैं, अमेरिका, जापान तक जा सकते हैं। वो नहीं चाहते हैं कि आप करोड़ो रुपये की नौकरी करो।उन्होंने एक्स पर लिखा कि अंग्रेजी रोजगार दिलाएगी, आत्मविश्वास बढ़ाएगी।
शाह ने दिल्ली में एक किताब विमोचन के अवसर पर कहा था, हिंदी को लेकर कोई संकट नहीं है। हम सब के जीवन में इस देश में अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी, ऐसे समाज का निर्माण अब दूर नहीं। मैं मानता हूं कि हमारे देश की भाषाएं, हमारी संस्कृति का गहना है। हमारी भाषाओं के बगैर हम भारतीय ही नहीं रहते हैं। हमारा देश, इसका इतिहास, इसकी संस्कृति, हमारा धर्म, इसको विदेशी भाषा में नहीं समझा सकता।
००

Previous articleअफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का आया भूकंप, नुकसान की खबर नहीं
Next articleमप्र के कई जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, नदी-नाले उफनाए…मुख्य सडक़ें कटी, कई गांव जलमग्न