ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए इस्लामिक देश ने हवाई क्षेत्र खोला

Join Us

तेहरान, (आरएनएस)। । इजरायल के साथ युद्ध में फंसे ईरान ने भारत के लिए अपना बंद हवाई क्षेत्र खोल दिया है, जिससे भारतीय लोगों की निकासी आसान हो गई है। ईरान के तेहरान समेत अन्य शहरों में फंसे भारतीय छात्रों को भारत सरकार आपातकालीन निकासी कार्यक्रम ऑपरेशन सिंधु के जरिए दिल्ली ला रही है।अगले 2 दिन में 1,000 भारतीय छात्रों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। केंद्र सरकार लगतार ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है।
ईरान से छात्रों का पहला जत्था शुक्रवार रात को 11 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर आएगा। दूसरा और तीसरा जत्था शनिवार को ईरान से रवाना होगा।
दूसरा जत्था अगले दिन सुबह और तीसरा जत्था शाम को दिल्ली पहुंचेगा। ईरान में कम से कम 4,000 भारतीय लोग फंसे हैं, जिनमें आधे मेडिकल छात्र हैं, जो वहां पढऩे गए हैं।
इससे पहले 110 छात्रों का जत्था सडक़ मार्ग से तेहरान सीमा पार कर आर्मेनिया पहुंचा था, जहां से दिल्ली आया था।
इजरायल और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहा युद्ध बढ़ता जा रहा है। यह शुक्रवार को आठवें दिन में पहुंच गया है।
ईरान में अब तक 150 से अधिक और इजरायल में 30 लोग मारे जा चुके हैं।
दोनों देशों की ओर से धुआंधार मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण ईरानी हवाई क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है। ईरान भारतीय छात्रों को निकालने के लिए विशेष गलियारा दे रहा है।

Previous articleशेख हसीना के बांग्लादेश छोडऩे की पहली वर्षगांठ पर जश्न, 5 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश घोषित
Next articleअफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का आया भूकंप, नुकसान की खबर नहीं