कनाडा के कैलगरी विश्वविद्यालय में पढऩे वाली भारतीय छात्रा की मौत, कारण स्पष्ट नहीं

Join Us

ओटावा, (आरएनएस)। कनाडा में पढ़ाई करने गई एक भारतीय छात्रा की आकस्मिक मौत हो गई है। छात्रा का नाम तान्या त्यागी है, जो दिल्ली की रहने वाली है। वह कैलगरी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी।उसकी मौत की जानकारी वैंकूवर स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को दी।उसने एक्स पर लिखा, हम कैलगरी विश्वविद्यालय में भारतीय छात्रा तान्या त्यागी के आकस्मिक निधन से दुखी हैं। वाणिज्य दूतावास अधिकारियों के संपर्क में है, शोकाकुल परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। तान्या की मौत के कारण को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन एक्स पर कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था। छात्रा के शव को दिल्ली वापस लाने की कवायद की जा रही है। दूतावास के अधिकारी तान्या के परिजनों के संपर्क में बने हुए हैं। बता दें, अप्रैल में पंजाब की रहने वाली 21 वर्षीय वंशिका सैनी का शव ओटावा समुद्र तट पर मिला था।मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इस साल कनाडा में अलग-अलग जगह 5 भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है, जिसमें गोलीबारी, दुर्घटना और रहस्यमयी मौत शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2018 से 2023 के बीच कम से कम 90 भारतीय छात्रों की मौत हुई है। हालांकि, इनके आधिकारिक आंकड़े नहीं है, जिससे पुष्टि करना मुश्किल है।

Previous articleतेज स्पीड बाइक की टक्कर से सडक़ पार कर रहे अधेड़ की मौत
Next articleअमेरिका में अश्वेतों के जूनटींथ के बहाने छुट्टियों पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, बोले-बहुत अवकाश हैं