तेज स्पीड बाइक की टक्कर से सडक़ पार कर रहे अधेड़ की मौत

Join Us

भोपाल (ए)। खजूरी सडक़ थाना इलाके में स्थित ग्राम तूमड़ा जोड़ पर एक तेज रफ्तार बाइक ने सडक़ पार कर रहे अधेड़ को अपनी चपेट में ले लिया। घटना बुधवार सुबह की बताई गई है। हादसे में गंभीर रुप से घायल को इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था, जहॉ से परिजन निजी अस्पताल ले गये थे। वहॉ इलाज के दौरान बीती सुबह उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम फंदा, खजूरी सडक़ निवासी दीपक कुमार गिरी पिता गुलाब गिरी (22) ने पुलिस को बताया कि उसके पिता गुलाब गिरी (50) बुधवार सुबह तडक़े करीब 5 बजे पैदल फंदा आ रहे थे। बाद में उसके मामा राजू गिरी और जगदीश मेवाड़ा ने फोन कर बताया कि ग्राम तूमड़ा जोड़ के पास पिता गुलाब गिरी का एक्सीडेंट हो गया है, उन्हें सीहोर जा रहे एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही दीपक मौके पर पहुंचा जहॉ जानकारी मिली की रिश्तेदारों ने पिता को एंबुलेस की मदद से अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Previous articleजिला सैनिक कल्याण बोर्ड की अद्र्धवार्षिकीय समीक्षा बैठक संपन्न
Next articleकनाडा के कैलगरी विश्वविद्यालय में पढऩे वाली भारतीय छात्रा की मौत, कारण स्पष्ट नहीं