ट्रंप ने ईरान के नक्शे पर अपना चेहरा दिखाया, खार्ग द्वीप पर भी किया दावा

Join Us

वाशिंगटन,07 सितंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान से जुड़े एक के बाद एक किए पोस्ट किए हैं। इनमें ईरान की अर्थव्यवस्था, तेल निर्यात और राष्ट्रीय कोष की स्थिति पर तंज कसा गया है। यहीं नहीं, एक पोस्ट में तो ट्रंप ने ईरान के नक्शे पर अपनी तस्वीर लगा दी है। इससे कुछ ही दिन पहले उन्होंने सामरिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट रखने की बात भी कही थी।
ट्रंप ने एक तस्वीर में खार्ग द्वीप पर संभावित अमेरिकी हमले का संकेत दिया है। एआई से बनी एक तस्वीर में एक लड़ाकू विमान ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप पर हमला करता दिख रहा है और वहां भीषण आग लगी हुई है। इस तस्वीर के ऊपर लिखा है, अलविदा खार्ग।
बता दें कि खार्ग द्वीप ईरान के तेल व्यापार की रीढ़ है और देश के बड़े तेल निर्यात का संचालन यहीं से होता है।
ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आवाजाही के आंकड़े दिखाए। इसके मुताबिक, इस रास्ते से तेल की आपूर्ति जो युद्ध से पहले 2 करोड़ बैरल प्रतिदिन थी, वह फिर से 1.8 करोड़ बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गई है।
एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का कच्चा तेल निर्यात 2025 में करीब 20 लाख बैरल प्रतिदिन था, वह 2026 में गिरकर लगभग शून्य के करीब पहुंच गया है।

Previous articleईरान होर्मुज जलडमरूमध्य के पास प्रतिबंधित क्षेत्र बनाने की तैयारी कर रहा
Next articleकोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड