महर्षि विद्या मन्दिर नेपियर टाउन जबलपुर में महारानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य काव्य पाठ, विचार अभिव्यक्ति पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन त्रिवेणी परिषद जबलपुर के द्वारा किया गया। बहुत संख्या में विद्यार्थी सहभागी हुए। खूब लड़ी मर्दानी वो तो झाँसी वाली रानी थी श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान जी की कविता का पाठ भी छात्राओं द्वारा किया गया। देश के सैनिको की वीरता पर भी काव्य पाठ एवं विचार अभुवयक्ति,रानी लक्ष्मी बाई जी पर पेंटिंग भी विद्यार्थीयों द्वारा प्रस्तुत की गई काव्य प्रतियोगिता में आकाश प्रथम,अन्वेषा द्वितीय,कनिष्का तृतीय रोशनी को संत्वना पुरुस्कार प्राप्त हुए, साथ ही समस्त प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी त्रिवेणी परिषद की तरफ से प्रदान किये गये जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महर्षि विद्या मन्दिर, नपियर टाउन जबलपुर के प्राचार्य श्री नीलेश पांडेय द्वारा की गई।विशिष्ट अतिथि संरक्षक डॉ.राज लक्ष्मी शिवहरे,श्रीमती प्रार्थना अर्गल थीं। इस अवसर पर वार्षिक पत्रिका त्रिवेणी का विमोचन प्राचार्य निलेश पांडे एवं अथितियो द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजन डॉ.मुकुल तिवारी जी एवं लक्ष्मी छत्री जी तथा कार्यक्रम संचालन अल्पना श्रीवास्तव द्वारा किया गया। आभार हेमलता पाठक एवं एड. प्रभा खरे जी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का निर्देशन संस्थापिका सचिव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता में डॉ.सुमनलता श्रीवास्तव, रत्ना ओझा,डॉ.गीता गीत चंद्रप्रकाश वैश्य,अलका मधुसूदन पटेल,मनीषा गौतम,डॉ.मीना गुप्ता,मीना पटेल,हरदीप कौर, बबिता शुक्ला,डॉ.आशा श्रीवास्तव, रेणु शर्मा,चंदादेवी स्वर्णकार सहित महर्षि विद्या मन्दिर,नेपियर टाउन जबलपुर के विद्यार्थीयों एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हर्षोल्लास के वतावरण में कार्य क्रम संपन्न हुआ।त्रिवेणी परिषद की सदस्यों द्वारा भंवरताल स्थित रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर लक्ष्मी दुर्गा बलिदान सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया।








