महाकोशल शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव सम्पन्न

Join Us

गत दिवस महाकौशल शिक्षा प्रसार समिति जबलपुर का चुनाव निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता श्री सुनील चौबे के निर्देशन में निर्विरोध संपन्न हुआ जिसमें श्रीमती सुनयना पटेरिया अध्यक्ष, प्रो. एच.बी.पालन उपाध्याय, श्री सुधीर गुगलिया सचिव, श्रीमती प्रीति धर्माधिकारी कोषाध्यक्ष, एवं डॉ. अशोक भंडारी सहसचिव निर्वाचित हुए । प्रबंधक का पद अभी रिक्त है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीअमिताभ जैन, डॉ. पंकज शुक्ला ,श्री प्रभात जैन ,श्रीमती मनीषा रोहाणी, एड.सुनील चौबे , श्रीमती ज़रीना डिसिल्वा , श्री कार्तिक चौहान चयनित हुए। ज्ञातव्य हो कि शिक्षा के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान देने वाली इस संस्था के द्वारा संस्कारधानी का सबसे प्रतिष्ठित एवं प्राचीन चंचलबाई पटेल महिला महाविद्यालय (सी.पी.गर्ल्स कॉलेज ) ,भातखंडे संगीत महाविद्यालय एवं बिदाम बाई गुगलिया कन्या विद्यालय का संचालन किया जा रहा है।

Previous articleयूपी-बिहार समेत देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Next articleपुरुस्कार पाकर बच्चों मुस्कुरायें