वाशिंगटन, (आरएनएस)। अमेरिका में बुजुर्ग नागरिकों को ठगने वाले 2 भारतीय छात्रों को अलग-अलग लेकिन समान मामले में जेल की सजा सुनाई गई है। दोनों छात्र वीजा पर अमेरिका के कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।
आरोपियों में एक 20 वर्षीय किशन राजेशकुमार पटेल है, जिसे इस सप्ताह मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने का दोषी पाए जाने के बाद 63 महीने जेल की सजा हुई है। उनके सह-प्रतिवादी, ध्रुव राजेशभाई मंगुकिया हैं। उनको जल्द सजा सुनाई जाएगी। अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, छात्र पटेल ने एक ऑनलाइन फिशिंग में हिस्सा लिया था, जिसमें खुद को अमेरिकी सरकारी अधिकारी बताकर वरिष्ठ नागरिकों से पैसे और सोना ठग रहा था।अधिकारियों ने बताया कि साजिश में कई ऑनलाइन फिशिंग विधियों का उपयोग हुआ है और काफी नकदी-सोना प्राप्त किया गया है। इसमें एक हिस्सा अपने सह-साजिशकर्ता को दिया गाय है।पटेल ने अमेरिका के 25 बुजुर्गों को ठगा है।







